🔐 लॉग-इन या रजिस्टर करें  

यादों का झोंका

पढ़ने का समय : < 1 मिनट

 

यादों का झोंका

 

कितना खूबसूरत होता है,

किसी की यादों का झोंका,

वो चाहे हमें भूल भी जाए,

हम उसे भूल नहीं पाते।

 

रहे वो दूर कहीं भी,

हमारी यादों में वही बसता है,

दिल के हर कोने में

उसका नाम ही सजता है।

 

जब यादों का झोंका आता है,

कभी होंठों पर हँसी ले आता है,

तो कभी चुपके से

आँखों को नम कर जाता है।

 

कुछ पल मीठे बन जाते हैं,

कुछ दर्द भी दे जाते हैं,

फिर भी ये यादों के झोंके

दिल को बहुत भाते हैं।

 

यादों के इस अनमोल झोंके को

हम उम्रभर संजोए रखते हैं,

बीते लम्हों की खुशबू को

सीने से लगाए रखते हैं।

 

मरते दम तक इंसान

अच्छी यादों को याद कर मुस्कुराता है,

क्योंकि यादों का साथ ही

हर तन्हाई में काम आता है।

Lakshmi Kumari…….

 

Avatar photo

Lakshmi Kumari

NSW  अनुभवी लेखक -🥇

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *