लेखक नियम
नमस्ते स्टोरी वर्ल्ड
नमस्ते स्टोरी वर्ल्ड पर लिखने वाले सभी लेखकों से अनुरोध है कि वे नीचे दिए गए नियमों का पालन करें ताकि प्लेटफॉर्म सुरक्षित, सम्मानजनक और रचनात्मक बना रहे।
✍️1. मौलिक रचना (Original Content)
लेखक द्वारा प्रकाशित की जाने वाली सभी कहानियाँ, कविताएँ, शायरी और लेख उनकी अपनी मौलिक रचना होनी चाहिए। किसी अन्य लेखक की रचना को कॉपी करके प्रकाशित करना अनुमति नहीं है।
2. सम्मान जनक सामग्री
ऐसी सामग्री प्रकाशित ना करें जो किसी व्यक्ति, समुदाय, धर्म या संस्कृति का अपमान करती हो। नमस्ते स्टोरी वर्ल्ड सभी के लिए सम्मानजनक मंच है।
3. कॉपीराइट का सम्मान
यदि कोई सामग्री पहले से कहीं और प्रकाशित है, तो लेखक यह सुनिश्चित करें कि उसे यहाँ प्रकाशित करने की अनुमति हो और किसी कॉपीराइट नियम का उल्लंघन ना हो।
4. लेखक की जिम्मेदारी
प्रकाशित सामग्री की पूर्ण जिम्मेदारी लेखक की होगी। नमस्ते स्टोरी वर्ल्ड केवल एक मंच प्रदान करता है। जहाँ लेखक अपनी रचनाएँ साझा कर सकते हैं।
5. सामग्री हटाने का अधिकार
यदि कोई सामग्री नियमों का उल्लंघन करती है या उसके बारे में शिकायत प्राप्त होती है, तो वेबसाइट प्रशासन को उसे हटाने या संपादित करने का अधिकार होगा।
6. लेखक की पहचान
हर रचना के साथ लेखक का नाम प्रदर्शित किया जाएगा ताकि मूल रचनाकार को उचित पहचान और सम्मान मिल सके।
7. प्लेटफॉर्म का सम्मान
लेखक से अपेक्षा की जाती है कि वे इस मंच का उपयोग सकारात्मक, रचनात्मक और साहित्यिक उद्देश्य के लिए करें।
नमस्ते स्टोरी वर्ल्ड
रचनात्मकता, सम्मान और साहित्य का मंच 📚